Posts

Showing posts with the label crime24 खबर पल पल की

जौनपुर में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत, कई घायल

Image
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को अपराह्न दो बजे के करीब मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। तीन युवकों समेत कई मवेशियों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दी। इस घटना से गांव में दहशत है। सूचना पुलिस को दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ पर लगे छत्ते को बच्चों ने छेड़ दिया था। इसके कारण मधुमक्खियां उग्र हो गईं थीं। गांव निवासी 70 वर्षीय द्वारिका प्रसाद यादव अपने घर के बाहर धूप ले रहे थे। उसी समय मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए उन्होंने शोर मचाया। सहायता के लिए चंदन यादव, शुभम और राजेश मौके पर पहुंच गए। मधुमक्खियों के झुंड ने बचाने पहुंचे लोगों पर भी हमला कर दिया। इसमें तीनों घायल हो गये। मधुमक्खियों के काटने से द्वारिका की मौके पर ही मौत हो गयी। पास में बंधे कई मवेशियों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर उनको भी घायल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार एक पेड़ पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा था। किसी ने छेड़ दिया। जिससे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। घटना के बाद लोग अपने अपने बच्चों को लेकर घर में दुबक गए। शाम ...