Posts

Showing posts with the label crime 24 Jaunpur

प्रेम प्रसंग में मैकेनिक की हत्या, दो हिरासत मे मृतक का शव उसके घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मिला है।

Image
जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में मंगलवार की रात प्रेम-प्रसंग में बाइक मैकेनिक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बेल्ट से गला कसकर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का शव उसके घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मिला है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया है। सम्मोपुर कला गांव निवासी मुन्ना लाल यादव मुंबई में ऑटो चालक है। घर की जिम्मेदारी दीपक यादव (22) पर थी। वह इमलो पांडेय पट्टी बाजार में बाइक मैकेनिक का कार्य करता था। मां सुनीता देवी, बहन ब्यूटी व छोटा भाई अनुराग के साथ घर पर ही रहता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक मित्र से फोन पर बात करने के बाद दीपक घर से निकला फिर नहीं लौटा। सुबह उसका शव उसके घर से 500 मीटर दूर गोमती नदी के किनारे चिलबिल के पेड़ के नीचे मिला। पास में एक बेल्ट पड़ा था और गले में बेल्ट का निशान था, माना जा रहा है कि उसी बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष जफराबाद योगेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी ज...

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में आए एक हजार रुपये, ऐसे करें चेक

Image
ई श्रम कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अगर आपने भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, सरकार द्वारा श्रम कार्ड धारकों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। अगर आपको पास भी ई श्रम कार्ड है तो तुरंत अपना बैंक खाता चेक कीजिये। क्योंकि सोमवार को उत्तर प्रदेश की सरकार ने लगभग दो करोड़ श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। इसी सिलसिले में योजना के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। जिन श्रमिकों ने 31 दिसंबर तक ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, ये उन्हीं लोगों के खाते में भेजी गई है। अगर आपने भी 31 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, तो आपको तुरंत अपना खाता चेक करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। करीब चार माह पूर्व केंद्र सरकार के रोजगार एवं श्रम मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई श्रम योजना की शुरुआत की। जिसके तहत श्रमिकों को प्रतिमाह केंद्र सरकार की ओर से एक हजार रुपय...